Tuesday, October 20th, 2026

उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए डीम्ड परमिशन शुरू

भोपाल

उद्योग विभाग की तीन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक सेवाा के लिए अब डीम्ड अनुमति मिल सकेगी। इसके लिए पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

लोक सेवा गारंटी कानून में संशोधन कर मान्य अनुमोदन डीम्ड एप्रूवल का प्रावधान किया गया है। इसके तहत इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को वायरलेस, वायरयुक्त सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना स्थापित करने के लिए अनुमतियां लेने अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पोर्टल पर आवेदन करने पर एक तय समयसीमा के बाद यदि अधिकारी अनुमति नहीं देते है तो उन्हें डीम्ड अनुमति मिली मानी जाएगी। उद्योग विभाग की तीन सेवाओं के लिए भी इस पोर्टल पर डीम्ड अनुमति देने के लिए प्रावधान किया गया है।

आम लोगों को स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र एवं आय प्रमाणपत्र देने के लिए वाटसएप पर व्यवस्था की गई है। एक एसएमएस के जरिए घर बैठे यह जानकारी उपलब्ध है। सीएम जनसेवा में अब एक नई सेवा भी जोड़ी जा रही है। 181 पर एक कॉल करने पर फोन कॉल पर जमीन की खसरे की नकल, खतौनी और नक्शे की प्रति उन्हें उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होगी। फोन कॉल पर सेवा प्रदान करने का यह देश में अपने किस्म का पहला प्रयोग है।

 

Source : Agency

पाठको की राय